बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : दो महीने बाद लोगों को मिली बड़ी राहत, शाहीनबाग में खुला एक रास्ता

बड़ी खबर : दो महीने बाद लोगों को मिली बड़ी राहत, शाहीनबाग में खुला एक रास्ता

News4nation desk : पिछले दो महीने से परेशानी झेल रहे राष्ट्रीय राजधानीवासियों को बड़ी राहत मिली है। सीएए के विरोध में धरने की वजह से दिल्ली के शाहीन बाग में नोएडा से फरीदाबाद और जैतपुर जाने का रास्ता दो महीने बाद खुल गया है। ओखला और सुपर नोवा का रास्ता खोल दिया गया है। 

पुलिस ने आज शुक्रवार सुबह इस रास्ते से बैरिकेडिंग हटा दी। हालांकि कालिंदीकुंज का रास्ता अब भी बंद है। प्रदर्शनकारियों ने अपनी तरफ से कोई ढील नहीं दी है। पुलिस ने ओखला पक्षी विहार के पास जो बैरेकेडिंग की थी, सिर्फ उसे हटाई गई है।

ओखला बर्ड सेंचुरी के पास बैरिकेंडिग हटाए जाने के बाद से बदरपुर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। लोगों को अभी तक मदनपुर खादर के रास्ते से होकर जाना पड़ता था। लोगों को इससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा था। फरीदाबाद जाने के लिए लोगों को डीएनडी के जरिए आश्रम होते हुए कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा था।

लोगों के मुताबिक, मदनपुर खादर वाले रास्ते से जाने से 20 मिनट का सफर को तय करने में ढाई घंटे लग रहे थे। अब रास्ता खुलने बदरपुर, जैतपुर में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिल गई है। लोगों का कहना है कि नोएडा पुलिस को यह रास्ता बंद करने की जरूरत ही नहीं थी क्योंकि प्रदर्शनकारी वहां से काफी दूर बैठे हुए हैं।
 
बता दें शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ 13 दिसंबर से ही प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को जाम कर रखा है। शाहीन बाग में प्रदर्शन के कारण बंद इस रास्ते को खुलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया था।

सुप्रीम कोर्ट ने धरने पर बैठे लोगों को समझाने के लिए तीन सदस्यीय टीम का भी गठन किया जिसमें वकील संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन के अलावा देश के पहले मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह शामिल हैं। वार्ताकारों ने बुधवार और गुरुवार को शाहीन बाग जाकर प्रदर्शनकारियों को दूसरी जगह शिफ्ट होने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन अबतक बात नहीं बनी है।

Suggested News