बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की दो नवनिर्वाचित विधायक आज लेंगी पद की शपथ, स्पीकर चौधरी दिलाएंगे विधानसभा की सदस्यता

बिहार की दो नवनिर्वाचित विधायक आज लेंगी पद की शपथ, स्पीकर चौधरी दिलाएंगे विधानसभा की सदस्यता

पटना. मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव में निर्वाचित दो नयी विधायक को आज पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी जाएगी। दोनों को आज सुबह 11 बजे विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी विधानसभा की सदस्यता दिलाएंगे। इसके लिए विधानसभा में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। मोकामा में आरजेडी की नीलम देवी ने जीत हासिल की, जबकि गोपालगंज में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है।

हाल ही में हुए उपचुनाव में मोकामा से राजद उम्मीदवार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने एक बड़े अंतर से अपने करीबी उम्मीदवार भाजपा की सोनम देवी को हरा दिया। नीलम देवी को 70 हजार से अधिक मत मिले। उन्होंने बाजपा की उम्मीदवार को करीब 16 हजार वोटों से हराया। वहीं भाजपा ने अपनी गोपालगंज सीट बचा ली है। यहां कांटे की टक्कर में भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी ने राजद के मोहन गुप्ता को करीब दो हजार मतों से हराया है।

बता दें कि मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव तत्कालीन आरजेडी विधायक अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता खत्म हो जाने के कारण हुआ, जबकि गोपालगंज में भाजपा विधायक सुबाष सिंह के निधन हो जाने के कारण हुआ। अनंत सिंह को आर्म्स एक्ट में 10 साल कारावास की सजा हुई थी, जिसकी वजह से उनकी विधायिकी चली गयी थी।

Suggested News