बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

AURANGABAD : जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दधपी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। घटना औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के एन एच 2 के दधपी मोड़ के पास की बताई जा रही है।

गौरतलब है कि तीनो लोग होली का समान की खरीदारी करने के लिए शिवगंज बाजार जा रहे थे। तभी एनएच दो पर तेज गति से आ रही एक अज्ञात कार की चपेट में तीन लोगो आ गये। घटना की खबर मिलते ही मदनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जाँचोपरांत एक को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। 

हालाँकि दूसरा औरंगाबाद जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ प्रत्यक्षदर्शियों के माने तो तीनों की पहचान झारखंड के गुमला जिले के बरसा गांव निवासी के रूप में किया गया है। मृतक दधपी मोड़ के पास इस्थित भारत इट भट्टा में मजदूरी का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहरान मच गया। इधर मदनपुर थाना की दोनो शव को अपने कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम हेतु सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेज दिया है।


औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News