बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में अलग अलग हादसों में दो लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खगड़िया में अलग अलग हादसों में दो लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

KHAGARIA :  खगड़िया जिले के दो अलग -अलग थाना इलाके में आज दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां गंगा स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालु की मौत हो गयी है। पहली घटना मड़ैया सहायक थाना इलाके के बैसा गांव में हुई। जहां गंगा स्नान के लिए अगुवानी गंगा घाट जाने के दौरान बाईक सवार एक दंपत्ति को बोलेरो ने कुचल दिया।जिससे पत्नी की मौत हो गई है। 

जबकि पति घायल हो गया। जख्मी बबलू साह को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना तब हुई जब दोनों पति - पत्नी बेलदौर से अगुवानी गंगा घाट जा रहे थे। वहीं दूसरी घटना मुफ्फसिल थाना इलाके में हुई। 

जहां एक अधेड़ महिला आज मुंगेर घाट से गंगा स्नान करके बस से सहरसा जा रही थी ।इसी दौरान महिला की बस में तबीयत बिगड़ गई। बस में सवार अन्य श्रद्धालु ने आनन फानन में बीमार महिला को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 

जहां 50 साल की रामदाना देवी ने दम तोड़ दी। राम दाना देवी सहरसा जिले के बिशनपुर गांव की रहने वाली थी। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को लेकर गंगा घाटों पर जा रहे हैं।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट 

Suggested News