बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

औरंगाबाद में दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

AURANGABAD : जिले में आज कई जगहों पर भीषण सड़क हादसे हुए हैं। जहाँ दो अलग-अलग सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। पहली घटना रफीगंज के सरावक के पास की बताई जा रही है। जहां ऑटो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गये हैं। 

वहीं दूसरी घटना अम्बा थाना क्षेत्र के एरका चेकपोस्ट के पास की है। जहां सड़क पार करने के दौरान एक वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

घटना के बाद मृतकों में परिजनों में कोहराम मच गया है। लोगों का कहना है की इलाके में वाहन चालक बेख़ौफ़ होकर अनियंत्रित गति से वाहन चलाते हैं। जिससे आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इन घटनाओं में अबतक कई लोगों अपनी जान गंवा चुके हैं। 



  

Suggested News