बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मौसम का बदला मिजाज : लखीसराय में वज्रपात से बच्चा सहित दो लोगों की हुई मौत, पटना में कई जगहों पर गिरा पेड़

मौसम का बदला मिजाज : लखीसराय में वज्रपात से बच्चा सहित दो लोगों की हुई मौत, पटना में कई जगहों पर गिरा पेड़

LAKHISARAI: आज बिहार के कई जिलों में आई तेज आंधी से जहाँ मौसम का मिजाज बदल गया। वहीँ तेज आंधी और बारिश के कारण हुए वज्रपात में 10 वर्षीय बालक की मौत तहदिया में हो गई। वही  दूसरी घटना पीरी बाजार क्षेत्र अंतर्गत लोशघानी टाल में महेश यादव के पुत्र मनोज यादव की मौत भी वज्रपात से हो गई है। दूसरा अनिल सिंह का पुत्र बेहोश है। मृत बालक की  पहचान बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगासराय वार्ड संख्या 8 तहदिया निवासी   मनोज दास के दस वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में  की गई है। 

प्रत्क्षदर्शियो के मुताबिक एकाएक आए आंधी और बारिश की वजह से विवेक पास के बगीचे में बंधी अपनी बकरी को लाने के लिए दौड़ा। उसी क्रम में हुए बज्रपात के चपेट में आ जाने से मौके पर उसकी मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा उसे रेफरल अस्पताल बड़हिया ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अकस्मात हुई इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बात करे राजधानी पटना की तो यहां भी धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश भी देखने को मिली है। इस आंधी से दिन में रात जैसे नज़ारे देखने को मिला। हालांकि आपको बता दे कि कई दिनों से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। लेकिन अचानक हुए मौसम में परिबर्तन ने लोगों को चिलचिलाती धूप से बड़ी राहत मिली है। लेकिन इस आंधी के वजह से कई जगह पुराने पेड़ो के गिरने की भी सूचना मिली है। 

बड़ी पटनदेवी मन्दिर,हमाम पर सहित कई जगह पेड़ गिरने की सूचना मिली है। कई जगह एलबेस्टर उड़ने सहित कच्चे मकान के दीवारों में दरारे भी देखने को मिली है। आंधी की वजह से एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। उधर पटना में कोतवाली थाना के पास भी पेड़ गिर गया। जबकि डीएम आवास के पास भी पेड़ गिरने से हड़कंप मच गया। कई इलाकों में आंधी की वजह से घंटों बिजली बाधित रही।

लखीसराय से कमलेश, पटना से रजनीश और अनिल की रिपोर्ट 

Suggested News