बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में सड़क हादसे में चालक सहित दो लोगों की हुई मौत, महिला गंभीर रुप से हुई जख्मी

कैमूर में सड़क हादसे में चालक सहित दो लोगों की हुई मौत, महिला गंभीर रुप से हुई जख्मी

KAIMUR : जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहाँ भभुआ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर मोड़ तीनमूहानी के पास अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार टेंपू पलट गया। इस घटना में चालक सहित दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे सदर अस्पताल भभुआ में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया है। मृतक करमचट थाना क्षेत्र के लेवां बांध के स्वर्गीय राम बलिराम का पुत्र रामलाल बताया जाता है। जबकि दूसरा मृतक भभुआ थाना क्षेत्र के बढवलिया गांव के सीताराम के पुत्र अजय कुमार राम बताया जाता है। जबकि घायल महिला भभुआ थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव के चंद्रदेव राम की पत्नी मालती देवी बताई गई है। जिसको बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बताया जाता है की रामलाल राम अपनी बहन मालती देवी के यहां शादी का कार्ड पहुंचाने गया हुआ था। रात में रामलाल का अचानक तबीयत खराब होने पर ऑटो चालक अजय कुमार राम को बुलाया गया। जहां से इलाज के लिए टेंपो से भभुआ सदर अस्पताल आ रहे थे। तभी हरिहरपुर के पास टेंपो पलट गई। जहाँ मौके पर ही रामलाल की मौत हो गई। जबकि इलाज के लिए ले जाने के क्रम में अजय कुमार राम की भी मौत हो गई। 

इस घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए दोनों शव को सदर अस्पताल भभुआ में पोस्टमार्टम के लिये लाया गया। जहाँ पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौप दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग किया है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News