बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हथियार के बल पर विवाहिता के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

हथियार के बल पर विवाहिता के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

चंपारण : विवाहिता के साथ मारपीट व यौन शोषण का मामला प्रकाश में आते ही पश्चिमी चंपारण के चनपटिया में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पहले विवाहिता को डराया-धमकाया। हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया फिर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लेकमेल करने लगे। बदमाश उसका यौन शोषण करने लगे। इस मामले में पीड़िता ने चनपटिया थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामले में चनपटिया के वार्ड नंबर 2 के आकाश पटेल और भोला पटेल को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अगर जल्द ही गिरफ्तारी नहीं हो पायी तो कोर्ट से कुर्की-जब्ती का आदेश लिया जायेगा। 


TWO-PEOPLE-RAPED-A-MARRIED-WOMAN-IN-CHAMPARAN-POLICE-INVESTIGATION-IS-ON2.jpg

इधर, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले दोनों आरोपी उसके ससुराल पहुंचे और मेरी सास को झांसे में ले लिया। उनदोनों ने मायके के रिश्ते में खुद को मेरा भाई बताया और रात में ससुराल में ही ठहर गये। रात में ही दोनों ने हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देकर दोनों उसके साथ कई दिनों तक यौन शोषण किया। बताया जा रहा है कि पीड़िता का पति नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर रहता है। इसी का फायदा उठाकर दोनों उसके साथ मनमानी करते थे।  

Suggested News