बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लाश उठाते ही हुआ ब्लास्ट, थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल

लाश उठाते ही हुआ ब्लास्ट, थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल

JAMUI : जिले में हत्या के एक मामले में जांच करने पहुंची पुलिस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जैसे ही लाश को छुआ उसमे ब्लास्ट हो गया। इस घटना में चंद्रमंडीह थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। दोनो को बम के छींटे लगे है। 

दरअसल जिले के चंद्रमंडीह थाना इलाके के गीता धाम जंगल में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर एक युवक की हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां जांच को पहुंची थी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने शव के नीचे बम छिपा कर रखा था जो शव को छूने के साथ ही विस्फोट कर गया। 

बम फटने से चंद्रमंडीह थाना प्रभारी हेमंत कुमार के साथ एसआई नारायण ठाकुर घायल हो गए। दोनो घायलों के चेहरे पर बम के छींटे लगे हैं। दोनों घायलों का इलाज चंद्रमंडीह मे ही निजी क्लिनीक मे कराया गया है। 

इस घटना के बाद से पुलिस के जवान पूरे इलाके मे सर्च अभियान चला रहे हैं। बम विस्फोट में घायल एसआई ने बताया कि मृतक के कमर के नीचे नक्सलियो ने संभवत केन बम छिपा कर रखा था। घटना के बाद एसपी जगन्नाथ रेड्डीभी घायलों की स्थितिजानने पहुंचे।

Suggested News