चार दिन पहले पटना में पीएनबी लूट कांड में दो लुटेरे गिरफ्तार, लूटी गई 20 लाख में सिर्फ 2.28 लाख हुआ बरामद
PATNA : पटना जिले के दुल्हीन बाजार में बीते पांच अगस्त को पंजाब नेशनल बैंक में हुई लूट कांड में पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरों की पहचान शत्रुघ्न कुमार और घनश्याम भारती उर्फ छोटन के रूप में की गई है। वहीं इस लूट कांड का सरगना पुलिस की पकड़ से अब तक बाहर बताया गया है।
पुलिस ने बताया कि पांच अगस्त को यह घटना हुई थी। जब पीएनबी के दुल्हीनबाजार ब्रांच से लुटेरों ने 20 लाख 48 हजार 8 सौ रुपए लूट लिए थे। जिसके बाद से ही पुलिस लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। जिसमें अभी दो लुटरों को पकड़ा गया है। दोनों लुटेरों के पास के लूट की रकम में से 2 लाख 28 हजार बरामद किए गए हैं।
मुख्य सरगना अभी भी फरार
पुलिस ने बताया इल लूट की वारदात का मुख्य सरगना और कई अपराधिक मामलों का वांटेड संतोष कुमार उर्फ बकरिया,उदय कुमार है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।