बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉक डाउन के बीच बेगूसराय में दो को मारी गोली, गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

लॉक डाउन के बीच बेगूसराय में दो को मारी गोली, गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

BEGUSARAI : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां लॉक डाउन के बीच दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है। घटना में दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के छौड़ाही ओपी क्षेत्र के क़ाबरझिल स्थित वनियाही वहियार गांव में मवेशी चराने कि विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है।

इस घटना में चेरियाबरियारपुर निवासी कृष्णकांत सिंह के पुत्र छोटू कुमार एवं आजाद नगर ख़ंजहापुर निवासी चंद्रदेव प्रसाद यादव के पुत्र अरुण कुमार यादव को गोली लगी है। दोनो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घायल अरुण कुमार यादव ने बताया कि वह अपने चार अन्य ग्रामीणों के साथ मवेशियों को खाली खेत मे चरा रहे थे। तभी कुछ लोग आए और गाली देते हुए मवेशी को खेत से बाहर करने को कहा।

उसने बताया कि वह जानवर को खेत से बाहर निकाल ही रहा था उसी समय आरोपी ने गोली चला दी।  जिससे वह घायल हो गया। 

इधर घटना की सूचना मिलते ही चेरियाबरियारपुर  थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

बेगूसराय से कृष्णा की रिपोर्ट

Suggested News