बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी

सासाराम में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी

SASARAM : रोहतास जिले के कच्छवा गांव में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में आधे दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें 26 नामजद और 20 आज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उक्त झड़प दो पक्षों के बीच इमाम चौक पर बच्चे को खेलने को ले उत्पन्न हुई। जिसके बाद जमकर लाठी डंडे, तलवार बाजी शुरू हो गई। जिसमें दोनों ओर से आधे दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार पीएचसी में कराया गया। जहां से सभी को सदर अस्पताल सासाराम इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। सभी खतरे से बाहर बताये जाते हैं। 

घटना के विषय में थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को कछवां गांव निवासी एसएसबी जवान राम बहादुर सिंह का छोटा बच्चा उक्त इमाम चौक पर चढ़ कर खेलने लगा। जिसको ले उक्त गांव के ही निवासी शमशाद अहमद उक्त बच्चे को उक्त चौक से हटाने को कहने लगा। जिसपर दोनों पक्ष आपस में भिड गये और मारपीट शुरू कर दिया। जिसमें लाठी डंडे और तलवार से मारपीट शुरू हुई। जिसमें दोनों पक्षों से आधे दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना पर शांति व्यवस्था बहाल किया। दोनों पक्षों की ओर से 26 लोग पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

पहले पक्ष से शमशाद अहमद ने 10 लोगों को नामजद किया है जिसमें लाल बहादुर सिंह उर्फ चन्दन सिंह, शिव बहादुर सिंह, राम बहादुर सिंह, सीता राम सिंह, बबलू सिंह, उमा शंकर बेदुवा, उमा शंकर का ज्येष्ठ पुत्र अशोक कुमार, सुमित कुमार, सन्नी सिंह और दूसरे पक्ष के सुमित्रा देवी ने 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें अखलाक उर्फ राजू, शमशाद अंसारी, कालिया अंसारी, इमरान अंसारी, मो.मुन्ना, मजहर अंसारी, मंजूर आलम, मो. मोख्तार अहमद, मो. खवानी, औरंगजेब अंसारी, मो. नौशाद अंसारी, अबु तालिब, साबिर अंसारी, महराब अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, मेहताब अंसारी समेत 20 अज्ञात हैं। 

दोनों पक्षों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक पक्ष के चार अभियुक्त बब्लू सिंह, उमा शंकर बेदुवा, अशोक कुमार, विमल किशोर बेदुवा और दूसरे पक्ष से 7 अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हुई है। जिसमें शमशाद अंसारी, मजहर अंसारी, मोख्तार अहमद, औरंगज़ेब अंसारी, नौशाद अंसारी, अबु तालिब, साबिर अंसारी हैं। शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी में जुट गई है। घटनास्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है। घटना को ले एसडीपीओ शशि भूषण सिंह, एसडीएम उपेंद्र कुमार पाल, बीडीओ मो.जफ़र इमाम, सीओ अमित कुमार, नासरीगंज थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार समेत अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस ने शांति व्यवस्था बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है। दोनों पक्षों के अभियुक्त फरार बताये जाते हैं और शांति व्यवस्था बनी हुई है।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News