बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में हैवानों ने दो सगी बहनों के साथ किया गैंगरेप, वीडियो किया वायरल... सुशासन ठेंगे पर

बिहार में हैवानों ने दो सगी बहनों के साथ किया गैंगरेप, वीडियो किया वायरल... सुशासन ठेंगे पर

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी में हैवानों ने दरिंदगी की हदों को पार करते हुए दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। दोनो बहनों की उम्र 14 और 16 वर्ष बताई जा रही है। 

इस पूरे घटना में सबसे शर्मनाक पहलू ये देखने को मिला कि घटना को अंजाम देने वाले इन दरिंदो को पुलिस का तनिक भी भय नहीं दिखा और अपने किये गए इस कुकर्म का वीडियो भी इन दरिदों ने वायरल कर दिया। 

घटना जिले के कन्हौली थाना क्षेत्र की है। पीड़ित दोनों सगी बहनों को मेडिकल चेकअप के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। वहीं पीड़िता के परिजन के बयान पर महिला थाने में एक महिला समेत 9 लोगो पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। 

वही पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए सभी सातों नेम्ड आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी गाँव से ही की गई है। सभी आरोपी पीड़िता के ग्रामीण ही हैं। 

जब इस मामले में महिला थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी से पूछा गया तो उनके द्वारा कुछ भी बताने से इनकार कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि ये घटना बीते 19 जून के रात की है जब दोनों सगी बहन अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी पास की एक महिला आई और दोनों सगी बहनों को टहलने के बहाने खेत की ओर ले गई। जहां पूर्व से घात लगाए बैठे आठों दरिदों के हाथों उक्त महिला द्वारा दोनो बहनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद सभी आठो दरिंदो ने दोनों नाबालिग बहनों के साथ बारी बारी से गैंगरेप जैसी घटना को अंजाम दिया। वहीं दोनो बहनों को डराने धमकाने के लिए वीडियो भी बना लिया। जिसे बाद में बदमाशों ने स्थानीय स्तर पर वायरल तक कर दिया।

Suggested News