PATNA : अभी-अभी राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो मोबाइल स्नैचरों को लोगों ने पकड़ पुलिस के हवाले किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जक्कनपुर थाना क्षेत्र के दशरथा मोड़ के नजदीक दो युवक एक महिला से मोबाइल छपट रहे थे। जिसके बाद महिला ने शोर मचाया।
महिला के शोर मचाए जाने के बाद स्थानीय लोग जमा हो गय़ और मोबाइल छपट कर भाग रहे दोनो स्नैचरो को पकड़ लिया।
वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे दोनो को अपने कब्जे में ले लिया।