बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान, दो लोग दबे, लाखों की सम्पत्ति को पहुंचा नुकसान

जहानाबाद में भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान, दो लोग दबे, लाखों की सम्पत्ति को पहुंचा नुकसान

JEHANABAD : जिले के घोसी थाना क्षेत्र के रामगंज गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब रामवचन प्रसाद का दो मंजिला मकान का छत भरभरा कर गिर गया। जिसमें सुमन कुमारी उम्र 18 वर्ष एवं सविता देवी उम्र 60 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई है। 


ग्रामीणों ने बताया कि अचानक दो मंजिला मकान का छत गिर गया। जिसमें दो व्यक्ति छत के मलबे से दब गए और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए घोसी पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया। जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। 

लोगों का कहना है कि मंगलवार से रुक-रुक हो रही बारिश के कारण छत के ऊपर पानी जम गया था। इसी पानी के रिसाव के कारण मकान का छत टूट कर गिर गया। जिसमें मकान में रखे सामान सभी मलबे के नीचे दब गए। इस मकान के गृह स्वामी ने बताया कि लगभग 3 लाख रूपये मूल्य की संपत्ति छत के मलबे में दब गयी है। हम लोग खाने के लिए दाने दाने के मोहताज हो गए है। जितने भी अनाज बर्तन इत्यादि कई सामान जो घर में रखा हुआ था। वह सभी मलबे में दब गया। 

उन्होंने कहा की अभी तक कोई भी पदाधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा इसे सहायता उपलब्ध कराया जाए। जिससे इसका भरण पोषण हो सके। हालांकि गनीमत यह रही कि घटना के वक्त परिवार के कई सदस्य अपने खेत में काम करने गए हुए थे। नहीं तो आज बड़ी घटना हो सकती थी।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 


Suggested News