बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भोजपुर में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार दो शिक्षक, मौके पर हुई मौत

भोजपुर में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आये बाइक सवार दो शिक्षक, मौके पर हुई मौत

BHOJPUR : जिले में रफ्तार का कहर थमने नाम नही ले रहा है। सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिदिन कही न कही लोगो की जान समय से पहले चली जा रही है। ताजा मामला जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर सहार रोड की है। जहा तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार होकर जा रहे दो शिक्षको को रौंद दिया। सूत्रो की माने तो दोनों शिक्षक एक ही बाइक पर सवार होकर आरा से पवना पढ़ाने के लिए जा रहे थे। उसी क्रम मे उदवंतनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड से आगे सहार रोड मे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट मे आने से दोनो शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने मे सफल रहा। वही दूसरी तरफ घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। मौके पर मौजूद लोगो ने दोनो जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहा डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार मे कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने दोनो शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

मृत दोनो शिक्षको की पहचान राकेश कुमार उर्फ दिवाकर सिंह पिता राम मोहन सिंह प्रतापपुर थाना संदेश और राजेश कुमार पिता कामेश्वर प्रसाद भेलाई थाना उद्वंत नगर के रूप मे हुई है। दोनो पवना विद्यालय मे शिक्षक थे, जो रोज की तरह बुधवार को भी बाइक से स्कूल जा रहे थे। तभी रास्ते मे घटना घटी।

आरा से रविंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट  

Suggested News