बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखीसराय में गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसे दो किशोर, मौत से परिवार में मचा कोहराम

लखीसराय में गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसे दो किशोर, मौत से परिवार में मचा कोहराम

लखीसराय. बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसकर दो किशोर की मौत हो गयी। घटना नगर परिषद के वार्ड संख्या 20 की है। यहां हजारी साहू के घर में रविवार की देर शाम खाना बनाने के दौरान रसोई गैस में रिसाव की वजह से आग लग गयी। इसमें दो किशोर की मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार आग लगने पर घर के लोग बाहर की ओर भागे, लेकिन दोनों किशोर घर के कमरे में ही फंस कर रह गये। घटना की जानकारी मिलते ही बड़हिया थाना से अग्निशमन वाहन पहुंचकर कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयावह थी कि उससे झुलस कर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी, जिसकी पहचान मनु साहू के पुत्र 15 वर्षीय कन्हैया कुमार और छोटू साहू के पुत्र 14 वर्षीय शिवम कुमार के रूप में की गयी है।

शिवम कुमार अपने ननिहाल आया हुआ था। दोनों लड़के मैट्रिक की के परीक्षार्थी थे, जो बड़हिया उच्च विद्यालय के छात्र हैं। दोनों बच्चों की मौत की जानकारी तब हुई जब परिजनों द्वारा आग पर काबू पाये जाने के बाद कक्ष का मुआयना लिया गया। ज्ञात हुआ कि कमरे में ही फंस बच्चे बुरी तरह झुलस चुके हैं। उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल बड़हिया लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की जानकारी पाकर अस्पताल में परिजनों की भीड़ लग गयी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।

Suggested News