बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं की जमकर पिटाई, पुलिस गाड़ी को भी किया क्षतिग्रस्त

बड़ी खबर : बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं की जमकर पिटाई, पुलिस गाड़ी को भी किया क्षतिग्रस्त

BAGHA : पश्चिम चंपारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बीती देर रात ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं को जमकर पिटाई की। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के बगहा अनुमंडल के रामनगर थाना क्षेत्र के हरिजन टोला वार्ड नं. 20 में ग्रामीणों ने दो महिलाओं की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। ग्रामीणों का आरोप था कि दोनो बच्चा चोरी कर भाग रही थी। 

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से दोनो महिलाओं को छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई। ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दोनो महिलाओं को उसके कब्जे से छुड़ाने का प्रयास किया। 

वहीं असफल होने पर पुलिस वाहन को क्षत्रिग्रस्त कर दिया। बाद में किसी तरह पुलिस दोनो महिलाओं को अपने साथ थाना ले गई। 

मनोज की रिपोर्ट

Suggested News