बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुपौल में ट्रेन से कटकर दो महिलाओं ने दी जान, जाँच में जुटी पुलिस

सुपौल में ट्रेन से कटकर दो महिलाओं ने दी जान, जाँच में जुटी पुलिस

SUPAUL : जिले के निर्मली-घोघरडीहा रेल खंड पर बेलही चौक से पश्चिम चिकनी पुल के समीप रेलवे पुल संख्या 140 के समीप शनिवार शाम दो अज्ञात महिलाओं की ट्रेन से कट कर माैत हाे गई। घटना शनिवार को दरभंगा से सहरसा की ओर जाने वाली डीएमयू ट्रेन से हुई। इस घटना में दोनों महिलाओं का सिर से धड अलग हो गया। 

मृतक दोनों महिलाओं की पहचान शनिवार की शाम तक नही की जा सकी है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि चिकनी पुल मधुबनी जिले के अंतर्गत घोघरडीहा थाना में पड़ता है। एक साथ दो महिलाओं की ट्रेन से कट कर मौत होने से इलाके में चर्चा की विषय बनी हुई है। 

लोगों ने बताया कि दोनो शव देखने से प्रतीत होता है कि मृतक दोनो महिलाएं आपस में मां और बेटी है। जिसमें एक की उम्र करीब 17 एवं दूसरे की करीब 40 वर्ष बतायी जा रही है। दोनों की शक्ले आपस भी मिलती है। 

वहीं घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रेलवे लाईन किनारे सड़क भी है। इसलिए दुर्घटना में मौत की संभावना नही है। घटनास्थल के समीप घास काट रही महिलाओं ने दोनो को ट्रेन के आगे छलांग लगाते देखा था। उक्त दोनों शवों को देखने के लिए आसपास के इलाके से लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना की पुष्टि जिले के नदी सुपौल थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने की है।

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट

Suggested News