बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में शपथ ग्रहण से पहले दो महिला वार्ड पार्षदों की हुई मौत, समर्थकों में छायी मायूसी

बेतिया में शपथ ग्रहण से पहले दो महिला वार्ड पार्षदों की हुई मौत, समर्थकों में छायी मायूसी

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा नगर परिषद क्षेत्र में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ शपथ ग्रहण के पहले हीं बगहा नगर परिषद में नव निर्वाचित दो महिला पार्षदों का आकस्मिक निधन हो गया। दोनो महिला वार्ड पार्षदों के आकस्मिक निधन से पूरे नगर परिषद में शोक की लहर दौड़ गयी है। 


नगर परिषद वार्ड 8 की पार्षद शान्ति देवी व वार्ड 13 की पार्षद बसंती देवी का देहावसान गुरुवार की सुबह हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनो महिला पार्षद पहले से हीं बीमार चल रही थी। इनके निधन की खबर मिलते हीं चयनित अन्य वार्ड पार्षद इनके घर पहुंच परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। 

बताते चले की 18 दिसम्बर को चुनाव तथा 20 दिसम्बर को मतगणना सम्पन्न हुआ था। बगहा नगर परिषद में  अभी शपथ ग्रहण भी नहीं हुआ है। इस घटना से पार्षदों के परिजनों में जहाँ कोहराम मच गया है। वहीँ महिला वार्ड पार्षदों के समर्थकों में मायूसी छा गयी है।

बेतिया से आशीष कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News