बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बारिश से गिरी दीवार में दबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत

बारिश से गिरी दीवार में दबने से दो वर्षीय बच्चे की मौत

SASARAM :  रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के  बनरसिया गांव में आज दीवार में दबने से एक 2 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि  आज सुबह दो वर्षीय बच्चा अंकुश अपने घर में खेल रहा था। इसी बीच बारिश की वजह से कमजोर हो गई कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। इस घटना में बच्चा उस दीवार के नीचे दब गया। 

बताया जा रहा है जबतक बच्चों को मलवे से बाहर निकाला गया उसकी मौत हो गई थी।  घटना के बाद बच्चे के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव के लोगों में भी शोक व्याप्त है। 

सासाराम से राजू कुमार की रिपोर्ट

Suggested News