बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में मामूली विवाद में दो युवकों ने किया महिला पर तेजाब से हमला.....

पटना में मामूली विवाद में दो युवकों ने किया महिला पर तेजाब से हमला.....

पटना : पटना से एक बड़ी खबर है की मामूली विवाद होने पर एक महिला के ऊपर दो युवकों ने तेजाब फेंक दिया है। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि  पटना से सटे मनेर में बदमाशों ने एक महिला मछली विक्रेता पर तेजाब फेंक कर हमला कर दिया। जिसमे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। 

मछली विक्रेता महिला पर क्यों फेंका तेजाब 

घटना मनेर थाना इलाके के सराय मोहल्ला की है। मिली जानकारी के मुताबिक मछली विक्रेता महिला पर हमलावर युवकों से मछली बेचने को लेकर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इस बात से क्रोधित  युवकों ने महिला पर तेजाब फेंककर हमला कर दिया। तेजाब से बुरी तरह झुलसी  महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका अभी  इलाज किया जा रहा है।

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के मुताबिक मछली बेचने को लेकर महिला विक्रेता से युवकों का विवाद हो गया था। लेकिन उसके बाद लोगों युवकों को ज़मझ बुझाकर वापस भेज दिया।  लेकिन कुछ ही देर बाद वहां पहुंचे दो युवकों ने महिला मछली विक्रेता पर अचानक तेजाब फेंक दिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती तबतक बुरी तरह झुलस चुकी थी।  

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में मनेर थाना प्रभारी ने बताया है कि पीड़ित महिला के द्वारा थाना में अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन दिए जाने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सुमित कि रिपोर्ट 

Suggested News