बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर दो युवको की मौत

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर दो युवको की मौत

Motihari :  पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र स्थित एनएच-28 पर दो बाइक सवार युवकों की दुर्घटना में मौत हो गई  है। दोनो  की पहचान दरभंगा निवासी  के रुप में हुई है। 

मिली जानकारी के  अनुसार दोनो युवक लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में  फंसे हुए थे और बाइक से दिल्ली से दरभंगा अपने घर वापस लौट  रहे   थे।  इसी दौरान पूर्वी चंपारण  जिले के चकिया थाना स्थित   एन एच-28 पर उन्हें  अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। इस घटना  में दोनों   की मौके  पर ही मौत  ही गई। 

मृतक की पहचान दरभंगा  के कुशेश्वर स्थान निवासी रामविलास  शर्मा के 22 वर्षीय पुत्र मुरारी शर्मा और रामविनय शर्मा   के 20 वर्षीय पुत्र लालू शर्मा के   रुप में हुई। 

घटना की सूचना  मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच दोनो लाशों  को  कब्जे   में  लेकर  पोस्टमार्टम   के  लिए  भेज दिया। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट




Suggested News