बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में दो युवको को मारी गोली, इलाज के लिए PMCH में भर्ती, हालत गंभीर

पटना में दो युवको को मारी गोली, इलाज के लिए PMCH में भर्ती, हालत गंभीर

पटना : राजधानी पटना में दो परिवारो के बीच हुए विवाद मे दो युवको को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल दोनो युवको को गंभीर हालत में इलाज के लिए एनएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना राजधानी पटना के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र की है। 

बताया जा रहा है कि बीती रात पटना सिटी,मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर नीम तल अपने ही दो परिवार आपस में भिड़ गये। तू-तू, मैं-मैं से शुरु हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा फायरिंग शुरु कर दी गई। इस घटना में दूसरे परिवार के दो युवकों को गोली लग गई। घायल युवकों का नाम सुरेन्द्र गोप और अजय गोप बताया जा रहा है, जिनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। 

वहीं इस संबंध में मेंहदीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामला पारिवारिक है। दो चचेरे भाईयों के बीच हुए विवाद में गोली चली है। जिसमें दो युवक घायल हुए है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।  

पटना से रजनीश की रिपोर्ट


Suggested News