बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेदुंए के हमले में दो युवक गंभीर रुप से घायल, घर के अंदर खाट के नीचे था छुपा हुआ

तेदुंए के हमले में दो युवक गंभीर रुप से घायल, घर के अंदर खाट के नीचे था छुपा हुआ

BAGHA : पश्चिम चंपारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बगहा के धंगड़हिया गांव में तेंदुए एक तंदुआ द्वारा दो युवक पर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। हालांकि ग्रामीणों की तत्परता से दोनों की जान बच गई। घायल दोनो युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के धंगड़हिया गांव में बुधवार की अहले सुबह जब लोग अपनी नित्य क्रिया में लगे थे। उसी क्रम में जंगल से निकलकर एक तेंदुआ बृजेश उरांव के घर में घुस गया। जब गृहस्वामी अपने घर के एक कमरे से खाट निकालने गया तो उसके नीचे बैठे तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। 

तेंदुए के हमले में घायल 36 वर्षीय बृजेश उरांव ने आवाज लगाई तो मौके पर मुक्तिकिशोर उरांव पहुंचे। लेकिन तेंदुए के हमले में वो भी घायल हो गए। तेंदुए ने हमला कर बृजेश उरांव का दोनों हाथ व मुक्तिकिशोर उरांव का दांया पांव बुरी तरह जख्मी कर दिया।

हालांकि तेंदुआ आगे कुछ कर पाता कि इससे पूर्व घर के अन्य सदस्यों व ग्रामीणों ने मिलकर उसे उस कमरे में बंद कर दिया एवं इसकी सूचना स्थानीय वन विभाग को दी। 

गोनौली वन क्षेत्र के रेंजर अवधेश प्रसाद सिंह तेंदुए के गांव-घर में घुसने की सूचना पाकर वनकर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू में जुट गए। 

इस संबंध में वन प्रमंडल दो के डीएफओ गौरव ओझा ने बताया कि तेंदुए के सफल रेस्क्यू का प्रयास जारी है। शीघ्र ही तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया जाएगा।

बगहा से माधवेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Suggested News