बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी का झांसा देकर युवकों ने विवाहित महिला का दो माह तक किया यौन शोषण, विरोध पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी

शादी का झांसा देकर युवकों ने विवाहित महिला का दो माह तक किया यौन शोषण, विरोध पर वीडियो वायरल करने की दी धमकी

SITAMARHI : सीतामढ़ी में एक शादीशुदा महिला से महीनों तक दो युवकों द्वारा यौन शोषण करने का मामला सामने आया हैं। इस संबंध में पीड़िता ने मेहसौल ओपी में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। घटना शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र की है। जहां महिला को बेहोशी हालत में चौकीदार के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


मिली जानकारी के मुताबिक महिला का ससुराल परसौनी थाना क्षेत्र में है। गांव के ही रिश्ते में देवर लगने वाले संतोष साह नामक युवक ने बहला फुसला कर दूसरी शादी का वादा किया। फिर महिला को उसके पति से ज्यादा खुश रखने का प्रलोभन देकर एक महीने पहले उसे सीतामढ़ी लाया। जहां एक कमरे में रख दिया। इसके बाद आरोपी संतोष साह और उसका दोस्त गोलू साह प्रतिदिन महिला से शारीरिक संबंध बनाते रहे। 

संतोष के द्वारा उसे प्रलोभन दिया गया था कि गोलू से उसकी शादी करवा देगा। दोनो आरोपी के द्वारा महिला का अश्लील वीडियो बना लिया गया। इसके बाद दोनों एक साथ महिला से शारीरिक संबंध बनाने लगे। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। बीते 10 नवंबर को जब उसने इसका विरोध किया तो महिला के साथ काफी मारपीट और दुष्कर्म करने के बाद बेहोशी हालत में राजोपट्टी के मेन रोड पर फेंक दिया गया। जहां देखने के बाद कुछ लोगो ने चौकीदार को इसकी सूचना दी। जिसके बाद चौकीदार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

महिला के द्वारा आरोप लगाया गया की आरोपियों के द्वारा उसका सारा सोने चांदी के जेवरात भी ले लिया गया है। बताया की उसका पति तीन साल पहले छोड़ दिया था। जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान संतोष साह महिला को मायके बुलाया और वहां से लेकर फरार हो गया।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट 

Suggested News