बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लूटपाट के इरादे से दो युवकों को बदमाशों ने मारी गोली, लेकिन कैश लूटने में नाकाम रहे बदमाश, जानिए कैसे बचे पैसे

लूटपाट के इरादे से दो युवकों को बदमाशों ने मारी गोली, लेकिन कैश लूटने में नाकाम रहे बदमाश, जानिए कैसे बचे पैसे

KHAGDIYA : खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के बछौता चौक के पास आज देर को रात कैश लूटने के इरादा से बदमाशों ने दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिए है। हालांकि राहत की बात यह है कि बदमाश पैसे लूटने में कामयाब नहीं सके. वहीं अस्पताल में भर्ती दोनों युवकों को खतरे से बाहर बताया गया है। 

खबरों के बारे में बताया जाता है कि अरविंद सहनी एक लाख कैश लेकर ई-रिक्शा से अपने गांव नवटोलिया आ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा करते हुए पहले ई-रिक्शा चालक को गोली मारी।जिसके बाद अरविंद सहनी को गोली मारी। हालांकि इस दौरान अरविंद ने अपने पास रखे एक लाख कैश को नीचे गिरा दिया।जिससे कैश लूट होने से बच गया।

दोंनो का इलाज कर रहे डॉक्टर ने घायल मोहम्मद नजरूम और अरविंद सहनी को खतरे से बाहर बताया है। इधर मुफ्फसिल थाना पुलिस मामले की छानबीन में कर रही है।



Suggested News