बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय युवक से शादी कर हैदराबाद पहुंची यूक्रेनी महिला, अगले दिन से युद्ध की हुई शुरुआत

भारतीय युवक से शादी कर हैदराबाद पहुंची यूक्रेनी महिला, अगले दिन से युद्ध की हुई शुरुआत

N4N DESK : रूस यूक्रेन युद्ध का आज पांचवां दिन है। इन पाँचों के भयंकर युद्ध के बाद भी यूक्रेन रूस के आगे घुटने टेकने को तैयार नहीं है। हालाँकि यूक्रेन की ओर से यह भी दावा किया जा रहा है की उसने रूस के 5300 से अधिक सैनिकों को मार गिराया है। वहीँ 29 हेलिकॉप्टर को भी नष्ट कर दिया है। इस बीच खबर यह भी आ रही है की यूक्रेन ने अपने देश की जेलों में बंद कैदियों को रिहा कर दिया है। ताकि वे युद्ध में भाग ले सके। 

जेरुसलम पोस्ट के खबर के मुताबिक रूस यूक्रेन के बीच बेलारूस में वार्ता शुरू हो गयी है। जिससे युद्ध के ख़त्म होने के आसार हैं। हालाँकि युद्ध की इस खबर के बीच एक यूक्रेनी युवती के भारतीय युवक से शादी रचाने का मामला प्रकाश में आया है। हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी के बाद यह जोड़ा जब मंदिर पहुंचा। इसके बाद इस शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। 

मिली जानकारी के मुताबिक हैदराबाद के प्रतीक ने यूक्रेन की महिला बीओ हुबोव से यूक्रेन में ही शादी रचाई है। यूक्रेन में ही दोनों की मुलाकात हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस दिन दोनों शादी के बाद भारत के लिए रवाना हुए। उसके ठीक अगले ही दिन रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। दोनों ने हैदराबाद में अपने शादी के रिसेप्शन की मेजबानी की। जिसमें चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी सीएस रंगराजन ने शिरकत की और नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में मत्था टेककर प्रार्थना भी की है। दूल्हे के माता-पिता अपने बेटे और यूक्रेनी लड़की की शादी से बहुत खुश हैं। सभी ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के जल्द से जल्द खत्म होने की कामना की है।


Suggested News