बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उमेश कुशवाहा फिर से बने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष, बधाई देने के लिए खुद नीतीश कुमार पहुंचे पार्टी कार्यालय

उमेश कुशवाहा फिर से बने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष, बधाई देने के लिए खुद नीतीश कुमार पहुंचे पार्टी कार्यालय

PATNA : जदयू के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया है और एक बार फिर से पार्टी ने उमेश कुशवाहा पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनन के बाद उमेश कुशवाहा काफी खुश नजर आए। उन्होंने न्यूज4नेशन से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, मेरी कोशिश होगी कि उसे पूरी इमानदारी से निर्वहन कर सकूं। इस दौरान उमेश कुशवाहा ने नीतीश कुमार और पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह को धन्यवाद अदा किया। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद नीतीश कुमार और ललन सिंह ने भी उन्हें बधाई देने के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे। उमेश कुशवाहा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहिर की और जमकर पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी।

इकलौते कैंडिडेट थे कुशवाहा

उमेश कुशवाहा के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने उनके काम की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए उमेश कुशवाहा के खिलाफ कोई और नामांकन नहीं था। ऐसे में उन्हें निर्विरोध रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। इस दौरान ललन सिंह ने कहा 2024 के चुनाव के लिए पार्टी के सभी लोग मिलकर काम करेंगे।


Suggested News