बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेलगाम अपराध! जदयू प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सचिव को मारी गोली, पहले से घात लगाकर अपराधियों ने किया हमला

बेलगाम अपराध! जदयू प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सचिव को मारी गोली, पहले से घात लगाकर अपराधियों ने किया हमला

PATNA : लॉकडाउन में पुलिस की कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बावजूद राजधानी के दानापुर इलाके में अपराधियों का तांडव जारी है। रविवार को अपराधियों ने प्रदेश जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के सचिव मो. अरशद हुसैन को गोली मार दी है। घटना उस वक्त हुई, जब सगुना छोटी हवेली इलाके के रहने वाले मो. अरशद बड़ी हवले इलाके में हो रही शादी वाले घर जा रहे थे। पैदल जाने के दौरान यह वारदात हुई। पहले से घात लगाए अपराधी अचानक से उनके सामने आए और बैक टू बैक फायरिंग शुरू कर दी।

मो. अरशद हुसैन को गंभीर हालत में सगुना मोड़ के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है। बड़े भाई के अनुसार शरीर में कुल 4 गोली लगी है। इसमें एक गोली निकाली गई है और तीन गोली अभी भी फंसी हुई है। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले अपराधी कार से आए थे। 24 फरवरी को पहले विशाल, पंचम, विक्की, संटू राय और विधान से पहले मारपीट हुई थी। उस केस में विधान जेल में है। बाकी लोग बाहर थे। उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। इनके खिलाफ दानापुर थाना में 154/21 पैर में गोली मारने का केस दर्ज है। आरोपियों ने भी काउंटर केस कर रखा है। 

वारदात की जानकारी मिलते ही दानापुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जांच की गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। लॉकडाउन में दानापुर इलाके में गोलीबारी की वारदात लगातार हो रही है। इससे पहले शाहपुर इलाके में वार्ड पार्षद समेत दो लोगों को गोली मारी गई थी।

Suggested News