बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वैशाली में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति की मौके पर हुई मौत, पत्नी गंभीर रूप से जख्मी

वैशाली में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति की मौके पर हुई मौत, पत्नी गंभीर रूप से जख्मी

VAISHALI : जिले में महुआ थाना के पास बाया नदी के पुल के पास एक बेलगाम ट्रक से कुचलकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल को इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुचलकर भाग रहे ट्रक को पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया। ड्राइवर व खलासी पुलिस हिरासत में है। इस वीभत्स हादसे के विरोध में आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। महुआ बाजार में रोड पर टायर जला व वाया नदी पर बने पुल को ब्लॉक कर आवागमन बाधित कर दिया। इस दौरान लोगों ने चार घँटे से अधिक देर तक सड़क जाम रखा। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने जाम खत्म किया। मिली जानकारी के मुताबिक दम्पत्ति अपने रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे। इसी बीच महुआ बाजार स्थित बाया नदी के पुल पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक सवार राजापाकर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी महेंद्र शर्मा के 36 वर्षीय पुत्र सुधीर शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी रेनू देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उन्हें इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। सुधीर शर्मा की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया तथा परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। 

बताया गया कि राजापाकर के बरियारपुर गांव निवासी सुधीर शर्मा अपनी पत्नी के साथ पातेपुर गए हुए थे। रविवार को बाइक से पत्नी के साथ अपने घर बरियारपुर लौट रहे थे। इसी दौरान महुआ बाजार के बाया नदी के पुल पर एक तेज रफ्तार की ट्रक ने उनकी बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दी। ट्रक की ठोकर से उनकी पत्नी दूसरी तरफ गिरी जबकि सुधीर शर्मा ट्रक के नीचे आ गए। ट्रक चालक उसे कुचलता हुआ निकल गया। जिससे सुधीर शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घायल रेनू देवी को लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। आक्रोशित लोगों ने 4 घंटे तक किया सड़क जाम ट्रक से कुचलकर सुधीर शर्मा की हुई दर्दनाक मौत से आक्रोशित लोगों ने महुआ हाजीपुर सड़क मार्ग के बाया नदी के पुल पर आगजनी कर जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया तथा गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। प्रभारी थाना अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव, अवर निरीक्षक चंद्रगुप्त, शिवेंद्र नारायण सिंह, मोनी आदि लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने एवं वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे। 4 घंटे के बाद पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के समझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए तब जाकर सड़क जाम हटा और परिचालन शुरू हुआ। 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुधीर शर्मा को दो लड़का और दो लड़की है। बड़ी लड़की की शादी फरवरी महीने में होना तय हुआ था। घर में खुशी का माहौल था। घर के लोग खुशी-खुशी शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। शादी की खरीदारी भी हो रही थी। सुधीर शर्मा अपने एक रिश्तेदार के यहां पातेपुर भी उसी सिलसिले में गए हुए थे। अपनी पत्नी के साथ रविवार को लौट रहे थे। इसी दौरान पुल के पास एक ट्रक से कुचलकर सुधीर शर्मा की मौत हो गई। सुधीर शर्मा की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशी मातम में बदल गई है। दर्दनाक हादसे से पूरे गांव का माहौल गमगीन है।

वैशाली से विकास महापात्रा की रिपोर्ट

Suggested News