बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में प्रेमी और प्रेमिका के बीच प्यार में रोड़ा बने मामा, थाने में पुलिसकर्मियों ने कराई शादी

गया में प्रेमी और प्रेमिका के बीच प्यार में रोड़ा बने मामा, थाने में पुलिसकर्मियों ने कराई शादी

GAYA : मामा का नाम जब भी आता है तो ना जाने क्यों लोग कंस का नाम साथ में जोड़ देते हैं। बिहार के गया में जो घटना घटी है, उससे मामा को एक बार फिर से कंस के रूप में पहचान मिली। दरअसल पूरा मामला गया जिला के रानीगंज और गोह थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां दो युवा दिलों के मिलन के बीच कंस की तरह बीच में मामा ने भूमिका निभा डाली और दोनों युवा दिलों को पवित्र शादी के बंधन में बंधने में अड़चन डाल दी। नतीजतन पूरा मामला थाने जा पहुंचा, जहां तेजतर्रार महिला थाना अध्यक्ष रवि रंजना ने ना ही कोई एफआईआर की और ना ही कोई केस दर्ज किया। डिसीजन ऑन द स्पॉट सुना दिया। दोनों परिवार वालों को समझाया बुझाया और बिना कोई केस मुकदमा किये दोनों युवक और युवती की शादी थाने में ही करवा दी।

मिली जानकारी के मुताबिक गया में 5 वर्षों से प्रेम प्रसंग में फंसी लड़की को अंतिम समय लड़के वाले ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसकी सूचना लड़की पक्ष के लोगों ने गया के महिला थाना प्रभारी रवि रंजना को दी। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना अध्यक्ष रवि रंजना ने लड़के और लड़की दोनों पक्ष के लोगों को थाने में बुलाया। जहां काफी समझाने बुझाने के बाद लड़का पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार हो गए। जिसके बाद महिला थाना प्रभारी रवि रंजना ने विष्णुपद मंदिर में दोनों की शादी करवाई। उसके बाद महिला थाना में दोनों पक्ष के लोगों ने आकर लड़का ने लड़की के मांग भरा और थाने में ही शादी की रस्में पूरी करवाई गई। 

महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि 5 साल पुराने युवती और युवक के बीच में प्यार को शादी के रिश्ते में तब्दील कर दिया गया। अब दोनों पक्ष खुशी खुशी अपने अपने घर जा रहे हैं। महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि दोनों के सफल दांपत्य की कामना करते हुए थाने से वर वधु की विदाई की गई। हम आपको बता दे की प्रेमिका गया जिले रानी गंज का रहने वाली है। वही लड़का का नाम सुनील कुमार है ये भी गया जिले कोंच थाना के रामपुर गाव का रहने वाला है। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News