बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

15 वर्षीय भांजी को लेकर मामा की बिगड़ी नियत, बिस्कुट खिलाने के बहाने किया दुष्कर्म

15 वर्षीय भांजी को लेकर मामा की बिगड़ी नियत, बिस्कुट खिलाने के बहाने किया दुष्कर्म

PATNA : पटना में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला शुक्रवार की शाम थाना पहुंचा है। यहां रिश्ते में मामा लगनेवाले युवक ने अपनी 15 साल की भांजी से दुष्कर्म किया है। वहीं उसने मामले को दबाने की कोशिश भी की। लेकिन, जैसे ही यह केस थाना पहुंचा, इसके बाद आरोपी मामा मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पूरा मामला पटना के राजीव नगर थाना का है। आरोपी की उम्र 22 साल है।

समस्तीपुर का रहनेवाला है पीड़िता का परिवार

पुलिस के अनुसार राजीव नगर के एक इलाके में आरोपी का अपना घर है। जबकि, भांजी और उसका परिवार समस्तीपुर जिले का रहने वाला है। लंबे वक्त से भांजी अपने मां-पिता के साथ फुफेरे मामा के घर पर ही रह रही थी। गुरुवार सुबह लड़की के मां-पिता काम करने के लिए घर से निकल चुके थे। उस वक्त घर में लड़की अकेली थी। ऊपर के फ्लोर से मामा नीचे आया। पहले उसने बिस्कुट खाने को दिया। लड़की ने उसे खाने से मना कर दिया। जिसके बाद मामा ने रिश्ते को कलंकित करने की कोशिश शुरू कर दी और भांजी को अपनी हवस का शिकार बनाया। 


आरोपी घर से फरार

शाम को मां-पापा वापस घर आए तो बेटी ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। जिसे सुन दोनों के होश उड़ गए। इसके बाद शुक्रवार को तीनों राजीव नगर थाना पहुंचे। जब ये लोग थाना के लिए गए तो दूसरी तरफ आरोपी मामा ऑटो लेकर फरार हो गया।

ऑटो चलाता है आरोपी मामा

वो पेशे से ऑटो ड्राइवर है। उसने मोबाइल भी स्वीच ऑफ कर लिया था। थानेदार सरोज कुमार ने इस मामले की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इस केस की जांच भी शुरू कर दी गई है और पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है।

Suggested News