BIG BREAKING : दरभंगा में बेकाबू स्कार्पियो ने 5 लोगों को रौंदा, इलाके में मचा हड़कंप

DARBHANGA : दरभंगा में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहाँ बेकाबू स्कार्पियो ने पांच लोगों को कुचल दिया। जिससे पाँचों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना दरभंगा के दोनार चौक की बताई जा रही है।
जहाँ इस घटना के बाद हडकंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। वहीँ हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आनन फानन में गंभीर हालत में जख्मी लोगों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद लोगों ने स्कार्पियो पर जमकर पथराव कर दिया। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। जिसके बाद अब पुलिस मौके पर कैम्प कर रही है।
दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट