बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में अनियंत्रित पिकअप ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

औरंगाबाद में अनियंत्रित पिकअप ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

AURANGABAD : जिले में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर आज दाउदनगर थाना क्षेत्र में मकबुलपुर बड़का बिगहा के पास अज्ञात पिकअप वैन ने एक महिला को टक्कर मार दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 


मृतका की पहचान मकबुलपुर निवासी महेश चौधरी की पत्नी सूर्यमणि देवी (35वर्ष) के रुप में की गई है। वही दुर्घटना में घायल केरा गांव निवासी एकबाल शर्मा के 17 वर्षीय पुत्र को दाउदनगर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है।  

वही स्थानीय पुलिस ने औरंगाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतका के शव को परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

बताते चलें की जिले में आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है। जिसमें अभीतक कई लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है की वाहन चालक पुलिस से बेख़ौफ़ होकर गाडी चलाते है। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। इसी कड़ी में आज महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News