बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में डीजे के पीछे चल रही महिलाओं को अनियंत्रित पिकअप ने रौंदा, दस महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी, लोगों ने वाहन को किया आग के हवाले

पटना में डीजे के पीछे चल रही महिलाओं को अनियंत्रित पिकअप ने रौंदा, दस महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी, लोगों ने वाहन को किया आग के हवाले

PATNA : मोकामा के टाल इलाके के घोसवरी में हुए एक सड़क हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप को आग के हवाले कर दिया। रविवार शाम घोसवरी में एक लड़की के शादी से पूर्व विधि विधान के लिए डीजे के साथ महिलाओं का झुंड चल रहा था। उसी दौरान एक अनियंत्रित पिकअप ने महिलाओं को रौंद दिया। पिकअप की चपेट में आने से करीब दस महिलाएं गम्भीर रूप से जख्मी हो गई।


एक साथ इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के रौंदे जाने से भारी चीख पुकार मच गई। भीड़ में शामिल महिलाएं लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। वही पिकअप भी अनियंत्रित होकर रुक गया। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पिकअप को आग के हवाले कर दिया। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोकामा-बरबीघा सड़क पर कई आवासीय इलाके हैं। यहां बड़ी आबादी है, इसके बावजूद सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए कोई अवरोध नहीं है। नतीजतन हर साल दर्जनों सड़क हादसे होते हैं। घटना के बाद पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया। 

हालांकि तब तक भीड़ ने पिकअप को आग के हवाले कर दिया। वहीं घायल महिलाओं को स्थानीय पीएचसी में दाखिल कराया गया है। घटना के बाद शादी वाले परिवार और गांव में कोहराम मच गया है।

पटना से प्रियदर्शन शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News