बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी

औरंगाबाद में अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग हुए जख्मी

AURANGABAD : औरंगाबाद में आज भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहाँ अनियंत्रित स्कार्पियो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के रानी कुआं के पास एनएच 19 की बताई जा रही है। 

 

बताते चलें की जिले में मदनपुर थाना क्षेत्र के रानीकुआं के पास एनएच 19 पर स्कार्पियो के जोरदार टक्कर से ऑटो पलटी खा गई।  जिससे ऑटो पर सवार आधा दर्जन से ज़्यादा लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में भर्ती कराया गया।  जहां चिकित्सकों के द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। जख्मी लोगों में स्थानीय थाना क्षेत्र के दधपी पंचायत के कोसडिहरा गांव निवासी व वार्ड नंबर पांच के वार्ड सदस्य 23 वर्षीय तालकेशवर भुईया, 60 वर्षीय राजमती देवी, गंगिया देवी, बिरजू भुइया तथा जमहोर थाना क्षेत्र के बलीकरना निवासी दीपक रिकियासन व पत्नी शोभा देवी तथा अन्य लोग शामिल है।   

जख्मी लोगों ने बताया की आमस से एक ऑटो से 13 लोग अपने गांव कोसडिहरा लौट रहे थे। इसी बीच रानी कुआं के पास एनएच 19 पर स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया। जिसके बाद चालक गाडी लेकर फरार हो गया। लेकिन वाहनों की टक्कर में ऑटो पलटी खा गई।  जिससे ऑटो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   आस पास के लोगों ने बताया की रानी कुआं के पास पुल काफी क्षतिग्रस्त है। जिससे आए दिन हादसा होता रहता है।    

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News