UNCONTROLLED TRAFFIC : परिवार का पेट भरने के लिए चावल खरीद कर जा रहा था मजदूर, रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने ली जान, सड़क पर बिखरे थे अनाज के दाने

BEGUSARAI : बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक मजदूर को रौंद दिया जिससे मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान पिपरा वार्ड संख्या 10 निवासी गुलो सदा का 30 वर्षीय पुत्र रामाश्रय सदा के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि मृतक रामाश्रय सदा मजदूरी करने के बाद दुकान से अपने खाने के लिए चावल खरीद कर वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने जबरदस्त रौंद दिया। जिससे रामाश्रय सदा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे उस जगह से उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में लाया जहां कुछ ही देर के बाद उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों के द्वारा बरौनी थाने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि रामाश्रय सदा मजदूरी कर अपने पूरे परिवार को भरण पोषण करता था। फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा गया।