बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनियंत्रित ट्रक ने एक व्यक्ति को रौंदा, इलाज मिलने से पहले ही टूट गई सांसो की डोर

अनियंत्रित ट्रक ने एक व्यक्ति को रौंदा, इलाज मिलने से पहले ही टूट गई  सांसो की डोर

BHAGALPUR : भागलपुर में तेजरफतार का कहर देखने को मिल रहा है। वही एक मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिच्छो पोखर के पेट्रोल पंप के समीप  का बताया जा रहा है। जहां  अनियंत्रित तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पिपरा अपने आवास से काम करने आ रहे अनिल सिंह को अनियंत्रित ट्रक ने   धक्का  मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय लाया गया।जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं धक्का मारने वाले ट्रक सहित ड्राइवर को पुलिस के  द्वारा पकड़ लिया गया है।  

इधर घटना की सूचना परिवार वाले  को मिलने के बाद से ही घर में कोहराम मच गया है। वबताया गया कि पूर्व में उक्त व्यक्ति  दिल्ली में काम कर अपना पूरे परिवार का लालन पालन कर रहा था। वहीं कोरोना काल के समय से ही अपने घर पर रह रहा था।घर में कई कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए अनिल सिंह ने बड़ी मशक्कत से अप्पू घर में गार्ड को नौकरी ढूंढ कर कार्य करना  शुरू ही किया था कि छह माह बाद सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।

15 दिन पहले बेटी के हाथ किए थे पीले

 15 दिन पूर्व ही अपनी बड़ी बेटी रोशनी का हाथ पीला ही किया था। अभी उक्त की एक और बेटी है जिसकी शादी करना शेष ही था। वहीं मृत को एक पुत्र भी है जिसका उम्र 8 वर्ष बताया जा रहा है। वहीं परिजनों ने बताया कि एक ये ही था। जो कमा कर पूरे परिवार का लालन पालन कर रहा था।

Suggested News