बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : श्राद्ध कर्म में शामिल होने आये लोगों को अनियंत्रित जाइलो कार ने रौंदा, एक की मौत, डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी

BREAKING NEWS : श्राद्ध कर्म में शामिल होने आये लोगों को अनियंत्रित जाइलो कार ने रौंदा, एक की मौत, डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी

CHAPRA : जिले के मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलंबर के नजदीक कर्ण कुदरिया गोपी टोला गांव में सड़क किनारे दुकान तोड़ते हुए बस्ती में जाईलो कार घुस गयी। जहाँ गांव में हीरा राम के घर श्राद्ध भोज में शामिल होने आये डेढ़ दर्जन से अधिक लोग उसकी चपेट में आ गए। मौके पर रिश्तेदारी में आए वाजितपुर सिवान से आए व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजापटी कोठी बाजार  से गोश्त खरीदकर पानापुर के मुरलीमठ लौट रहे जायलो कार श्राद्ध भोज में शामिल लोगो के लिए काल बन कर चपेट में ले लिया। घटना के बाद कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई। कार की चपेट में आए कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वही मृतक शत्रुघ्न कुमार लकड़ी नबीगंज , सिवान के वाजीतपुर  के शव के साथ उग्र बस्तीवालों ने कार और सवार को कब्जे में लेकर मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित कर दिया है। 

सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, पुअनि आशुतोष कुमार , सअनि सुमन कुमार के साथ पहुंच कार सवार को अपने कब्जे में लिया। इस दौरान पुलिस को भी ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। गंभीर रूप से कई जख्मी लोग सीमावर्ती आस पास के निजी क्लीनिक में इलाज करा रहे है। 

जबकि कुंती देवी पति स्व देवनारायण राम, लालपति देवी पति स्व बहादुर राम, लालती देवी पति धुरेंदर राम , दिपमाला कुमारी , अंजली कुमारी पिता हीरा लाल राम , पूजा कुमारी पिता धुरेन्दर राम , निर्मला देवी पति नंदकिशोर राम की चिकित्सा मशरक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में कराई जा रही है। संवाद प्रेषण तक आवागमन बाधित कर लोग मुख्य सड़क पर जमे हुए है। पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ जमे हुए है। ग्रामीणों के अनुसार कार चालक सहित अन्य शराब के नशे में थे।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News