बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात महिला की लाश, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात महिला की लाश, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

BETTIAH :  पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज रेलखंड पर बानुछापर पश्चिमी गुमटी के करीब रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला की लाश बरामद हुई। महिला की उम्र 60 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। 

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। जीआरपी शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करने में जुटी है। 

बेतिया जीआरपी थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक ने बताया कि उक्त महिला शरीर पर जख्म के निशान पाए गए है। जिसे देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त महिला रेलवे गुमटी पार करने कोशिश के दौरान ट्रेन की  चपेट में आने  से उसकी  मौत  हो गई है। 

मृतिका की उम्र 60 वर्ष के आसपास है और वह ब्लू कलर की,पीला-लाल कलर की साड़ी पहनी हुई है। अबतक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थानों को इसकी सूचना दी गई है। पहचान की कोशिश की जा रही है।  

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट
 
 

Suggested News