बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मंत्रालय में लगाया झाड़ू, सफाई का दिया संदेश

केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने मंत्रालय में लगाया झाड़ू, सफाई का दिया संदेश

NEW DELHI : केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने पंचशील भवन अगस्त क्रांति मार्ग, नई दिल्ली स्थित खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय में 22 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में मंत्रालय से जुड़े सभी अधिकार और कर्मचारी शामिल रहे। बताते चलें की देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अक्टूबर, 2021 को स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 की शुरुआत की है। 

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने सबसे पहले झाड़ू थामकर मंत्रालय में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस जी का कहना है की हम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को हकीकत में बदलने के लिए तत्पर है। स्वच्छ रहेगा भारत तो स्वस्थ रहेगा भारत की थीम पर हम काम कर रहे हैं। यह तो बस शुरुआत है। यह स्वच्छता अभियान सिर्फ मंत्रालय तक नहीं सीमित होगा, हम इसे अगले पड़ाव तक ले जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन ही देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाएगा। देश ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से जो हासिल किया, वह ये भरोसा देता है कि हर भारतवासी अपने कर्तव्यों के लिए संवेदनशील है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस जी ने कहा की महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और इसके सफल कार्यान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। मोदी की अपील पर पूरा देश इस अभियान के लिए जुड़ा और इसका असर शहरों में दिख भी रहा है। मैं प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं कि देश में स्वच्छता की अपील को एक अभियान की तरह शुरू किया मैं संकल्प लेता हूं कि इस अभियान को आगे बढ़ाने और सफल बनाने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा।



Suggested News