बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में चुनावी जनसभा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया संबोधित, कहा विकास और देश की सुरक्षा से भाजपा ने कभी नहीं किया समझौता

कटिहार में चुनावी जनसभा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया संबोधित, कहा विकास और देश की सुरक्षा से भाजपा ने कभी नहीं किया समझौता

KATIHAR : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कटिहार के राजेन्द्र स्टेडियम में जदयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की मोदी सरकार में 10 सालों में बिहार के साथ-साथ पूरे देश का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि देश आज सुरक्षित हाथों में है। और बीते दस सालो में सुरक्षा के मामले में भारत काफी मजबूत हुआ है।  

कहा की देश का सुरक्षा का मामला हो या फिर देश में हो रहे विकास के मामले पर कभी भी केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने समझौता नहीं किया है। उन्होंने कहा की धारा 370 मामले में लालू यादव और कांग्रेस की सरकार ने 70 साल से दबा कर रखा हुआ था। जिससे मोदी सरकार ने खत्म कर कश्मीर को भारत का अंग बनाया।  

उन्होंने कहा कि मोदी ने पूरी और पुलवामा के हमले के बाद 10 दिन में ही सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर उनका सफाया कर देश को सुरक्षा देने का कार्य किया है। गृह मंत्री ने कहा कि देश आज सुरक्षित हाथों में है। 

कहा की अब देश की जनता को फैसला लेना है कि देश को सुरक्षित हाथों में रखना है या फिर कांग्रेस की हाथों में देकर देश को पुनः गुलामी की ओर ले जाना है। वहीं उन्होंने बिहार सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि आज नीतीश कुमार ने घर-घर में बिजली पहुंचाने का कार्य किया है। आज बिहार हर बिजली हो या सड़क हर मामले में तरक्की कर रहा है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News