बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे पटना, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे पटना, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पटना. केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह पटना पहुंच गये हैं। यहां वे भाजपा के सात मोर्चों की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वे इस दो दिवसीय बैठक का समापन करेंगे। आज ही अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

वहीं पटना पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन पर फूलों का बारिश की गयी। इस दौरान अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते दिखे। पटना एयरपोर्ट से अमित शाह भाजपा कार्यलय जाएंगे। इसके बाद वे ज्ञान भवन में भाजपा के कार्यक्रम का संबोधन करेंगे।

बता दें कि शनिवार से ही भाजपा के सात मोर्चों की दो दिवसीय महा सम्मेलन चल रहा है। इसका उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया है। बताया जा रहा है कि इस महा सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बिहार में अगामी विधानसभा चुनाव में रणनीति तैयार करने का है। भाजपा की नजर बिहार विधानसभा की 200 सीटों पर है। अभी से इस पर तैयारी करने के लिए भाजपा ने सात मोर्चों का महा सम्मेलन बुलाया है।

वहीं अमित शाह पटना के ज्ञान भवन में एक कार्यक्रम का संबोधन करेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं और नेताओं को अगामी चुनाव की रणनीति पर दिशा निर्देश देंगे। इसके बाद वे इस महासम्मेलन का समापन करेंगे। इसके समापन के बाद वे जेपी नड्डा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 


Suggested News