बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत का किया दावा, कहा हर तरफ दिख रहा पीएम मोदी का जादू

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत का किया दावा, कहा हर तरफ दिख रहा पीएम मोदी का जादू

SASARAM : आज सासाराम पहुंचे भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कुढ़नी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के कुढनी में हुए उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है। जनता ने भाजपा के लिए जमकर मतदान किया है। उन्होंने इसके अलावा गुजरात तथा हिमाचल में भी भाजपा की जीत का दावा किया है। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जादू का असर चारों तरफ देखने को मिल रहा है। आज भी पीएम मोदी का जलवा बरकरार है। यही कारण है कि गुजरात सहित अन्य प्रांतों में भी भाजपा की एकतरफा जीत हो रही है। उन्होंने बिहार में अचानक बढे अपराध पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अरवल में जिस तरह से पेट्रोल छिड़क कर मां-बेटी को जिंदा जला दिया गया और भागलपुर के पीरपैंती में भी महिलाओं पर जघन्य अपराध हुए हैं। इसकी भाजपा कड़ी निंदा करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाले इस सरकार को एक मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है। 

बता दे की केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे आज जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में भाग लेने सासाराम आए थे। उन्होंने सासाराम के डीआरडीए सभागार में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ अनुश्रवण की बैठक किया। जिसमें विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की। योजनाओं के क्रियान्वयन में भ्रष्टाचार की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई कोताही नहीं जानी चाहिए। इस दौरान भाजपा विधान पार्षद निवेदिता सिंह, राजद विधायक विजय कुमार मंडल भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने की।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट 

Suggested News