बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के एनडीए छोड़ने के बाद भड़के केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, कहा खत्म हो गया बन्दर मदारी का खेल

सीएम नीतीश के एनडीए छोड़ने के बाद भड़के केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, कहा खत्म हो गया बन्दर मदारी का खेल

PATNA : मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद जदयू और बीजेपी नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी के नेता लगातार नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा की नीतीश कुमार ने जनादेश के साथ धोखा किया है। उन्होंने जनता की आँखों ने धूल झोंकने का काम किया है। जनता अब इनको आशीर्वाद नहीं श्राप देगी। उनके श्राप से नीतीश विलीन हो जाएंगे। 


उन्होंने कहा की मैंने पहले ही कहा था जब नाश मनुष्य पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। नीतीश के अपमान पर उन्होंने कहा की 2020 में मात्र 43 सीट आने के बाद भी बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था। अटल जी के समय इनको रेलमंत्री बनाया गया था। फिर कृषि मंत्री बनाया गया। इनके पास मैंडेट नहीं था। इसके बावजूद उन्हें मंत्री बनाया गया था। अश्विनी चौबे ने कहा की लालू यादव कहा करते थे की इनके पेट में दांत है। कोई ऐसा सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं। अब इनको कोई मदारी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा की बन्दर और मदारी का खेल खत्म हो गया। अब बिहार में वन्देमातरम का खेल होगा।  

वहीँ पूर्व मंत्री और पटना साहिब से भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा की नीतीश कुमार ने जनादेश लिया नरेन्द्र मोदी के नाम पर। जीते प्रधानमन्त्री के प्रचार के कारण। लेकिन आज उन्होंने पाला बदल लिया। रविशंकर प्रसाद ने कहा की 2015 में उन्होंने किसी और के साथ चुनाव लड़ा और 2017 में पलट गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में उनकी सीटें किसकी वजह से आई थी। लोकसभा का चुनाव नरेन्द्र मोदी के कारण जीते। 

रविशंकर प्रसाद ने कहा की 2020 का विधानसभा चुनाव भी नरेन्द्र मोदी के कारण जीते। आज मैंडेट के साथ फरेब कर चले गए। जहाँ जाये उनका अधिकार है। लेकिन बार बार मैंडेट का अपमान क्यों करते हैं। इस राजनीतिक स्वार्थ की पराकाष्ठ कहते हैं। उन्होंने कहा की बीजेपी ने हमेशा उनका सम्मान किया। 2020 के विधानसभा चुनाव में जब उन्हें केवल 43 सीटें मिली थी। तब उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का एलान प्रधानमन्त्री ने किया था। अगर बीजेपी से परेशानी थी तो 20 20 में साथ क्यों गए।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट 


Suggested News