बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा अब देश को ठगने का सपना देख रहे हैं

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा अब देश को ठगने का सपना देख रहे हैं

BHAGALPUR : भागलपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज बिहार के नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की मौजूदा महागठबंधन सरकार जिसको महाठगबंधन सरकार भी कह सकते है। ठगबंधन सरकार के आने से प्रदेश में लगातार हत्या, लूट,और बलात्कार का घटनाएं तेजी से बढ़ गयी है। वही उन्होंने कहा की महिलाएं भी अब सड़क पर सुरक्षित नहीं है। अब महिलाओं को सड़क पर चलते ही आभूषण छीन लिया जाता है। लेकिन महागठबंधन की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। 


अश्विनी चौबे ने कहा की अब दो बार के बाद नीतीश कुमार सोलह श्रृंगार करके भी बैठ जाएंगे तो कोई उनके पास नहीं जाएगा। हमारे संसाधन से नीतीश कुमार ने सात से सौ का सफ़र तय किया था। केन्द्रीय मंत्री ने कहा की जिसने सबको ठगा, परिवार को ठगा। अब देश को ठगने का सपना देख रहे हैं। 

वही अश्विनी चौबे ने लालू यादव से लेकर कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर भड़ास निकाला। मंत्री के द्वारा बताया गया की पूरे देश और प्रदेश को वंशवादी और परिवारवादी   मुक्त कर दिया जाएगा। 

वही कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा की जिस युवराज को भारत के विषय में कुछ पता नहीं है। वहीँ युवराज अपनी ही पार्टी के लिए भस्मासुर बन जायेगा। उन्होंने कहा की बिहार वंशवाद, भय, भ्रष्टाचार आतंकवाद और उग्रवाद से मुक्त प्रदेश बनेगा।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News