बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

केन्द्रीय मंत्री चौबे का पाकिस्तान को चेतावनी, कहा-होश में रहे पाक नहीं तो 2 मिनट में होश में ला देंगे

केन्द्रीय मंत्री चौबे का पाकिस्तान को चेतावनी, कहा-होश में रहे पाक नहीं तो 2 मिनट में होश में ला देंगे

NAWADA : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे  ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावन दी है। चौबे ने कहा है कि पाकिस्तान होश में रहे वर्ना भारत उसे 2 मिनट में होश में ला देगा।

केन्द्रीय मंत्री रविवार को नवादा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। वहां उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर सरकार द्वारा किये गये कार्यों का जिक्र किया। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दूसरे के कार्यकाल में अबतक कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। उन्होंने कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने की बात करते हुए कहा कि आजादी के 70 सालों बाद एक भारत श्रेष्ठ भारत का संपन्न सकार हुआ है। कश्मीर हमारा मुकुट और अध्यात्मिक क्षेत्र है। उसपर आंख उठाने वाले को हम किसी कीमत पर छोड़ेगे नहीं। 

चौबे ने पाक को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अहिंसा के कदम पर जरुर चलता है, लेकिन देश पर किसी तरह की आंच आने पर कोई भी कदम उठा सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान होश में रहे वर्ना भारत उसे 2 मिनट में होश में लाने की ताकत रखता है। 

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 के नाम पर वहां नौजवानो को गुमराह किया जाता था। जिसमें देश के ही कुछ लोग का हाथ है। वहां के नौजवान भटक गए थे। धारा 370 हटने के बाद वहां परिवर्तन आया है। 

भटके हुए नवजवानों को रास्ते पर लाया जायेगा। अब जम्मू-कश्मीर आतंक नहीं रहेगा, बल्कि वहां विकास की धारा बहेगी। 

अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News