बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संसद और भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचानेवाले राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का केस, केंद्रीय मंत्री ने की मांग

संसद और भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचानेवाले राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का केस, केंद्रीय मंत्री ने की मांग

NEW DEHLI : संसद में आज से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। जिसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी कमर कस ली है। जहां विपक्ष पिछले दिनों हुई छापेमारी और अडानी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष ने राहुल गांधी के मुद्दे पर कांग्रेसियों को जवाब देने की तैयारी में है। वहीं इसी बीच संसद सत्र के शुरू होने से पहले ही केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने लंदन में राहुल गांधी के स्पीच को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।

देश द्रोह का मुकदमा 

अश्विनी चौबे ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में भारत के लोगों को अपमानित किया, भारत के संसद को अपमानित किया, लोकतंत्र को अपमानित किया. लोकसभा को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।

सदन में 52 मिनट तक बोलते रहे

अश्विनी चौबे ने कहा सदन में राहुल गांधी 52 मिनट बोलते रहे हैं। इस दौरान भारत की सरकार को गालियां देते रहे। बेतहाशा झूठे आरोप लगाने का काम किया। वह व्यक्ति विदेश में जाकर भारत के संसद और लोकतंत्र को अपमानित कर रहे हैं। ऐसे व्यक्ति पर देशद्रोह का केस चलना चाहिए। यह भारत ही है, जहां ऐसे टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग रह सकते हैं।

राहुल गांधी ने यह दिया था बयान

बता दें कि राहुल गांधी लंदन दौरे के दौरान कहा था कि यहां संसद में विपक्षी नेताओं के संबोधन के दौरान माइक्रोफोन बंद कर दिया जाता है। ताकि वह अपनी बात नहीं रख सकें। इसके साथ ही राहुल गांधी ने अमेरिका और ब्रिटेन से भारतीय लोकतंत्र को बचाने में दखल देने की मांग की थी। राहुल गांधी ने इस दौरान चीन के लोकतंत्र को भारत से बेहतर बताया था। राहुल गांधी के संसद को लेकर दिए गए बयान को लेकर सभापति जयदीप धनखड़ ने भी नाराजगी जाहिर की है।


Suggested News