बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी ने हर-हर महादेव का नारा लगाने वाले कांग्रेसी को पार्टी से निकाला...

राहुल गांधी ने हर-हर महादेव का नारा लगाने वाले कांग्रेसी को पार्टी से निकाला...

PATNA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह  ने सोमवार को संगम नगरी इलाहाबाद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष को शिव विरोधी और हिंदू विरोधी करार दिया। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने उन कार्यकर्ताओं को भी पार्टी से निकाल दिया है जिन्होंने हर-हर महादेव का जयकारा लगाया था। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इलाहाबाद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के सामने हर हर महादेव का नारा लगाया था, उन सब कार्यकर्ताओं को राहुल ने पार्टी से निकाल दिया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने  कहा कि  राहुल गांधी के कई चेहरे अब तक सामने आए हैं। उनके शिव विरोधी, भगवान शंकर का विरोधी और हिंदू विरोधी चेहरे अब तक सामने आ चुके हैं। कभी चुनाव से पहले कैलाश मानसरोवर जाते हैं। कभी जनेऊधारी बनकर घूमते हैं। कभी खुद को शिवभक्त कहते हैं। लेकिन केरल में शिव के नंदी को काटकर गौमांस की पार्टी दी।

गौरतलब है कि गिरिराज सिंह पहले भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर हिंदुत्व को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते रहे हैं। गिरिराज ने कहा था कि कांग्रेस जेएनयू और केरल में बीफ पार्टी करती है और करवाती है लेकिन गुजरात में वह मंदिरों का भ्रमण करते हैं, तिलक लगाते हैं। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को जनेऊधारी ब्राह्मण कहते हैं, ये दोहरी मानसिकता नहीं चलने वाली है।


Suggested News